Search
Close this search box.

तेजस्वी यादव के ‘अतीक जी’ के कहने पर बोले गिरिराज सिंह….!

Share this post

Bihar News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
तेजस्वी यादव के ‘अतीक जी’ के कहने पर बोले गिरिराज सिंह

पटना: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को घेरा है। उन्होंने तेजस्वी के अतीक अहमद की मौत के बाद दिए गए बयान को लेकर उनपर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने कार्यालय में डॉन की तस्वीरें लगा देनी चाहिए। 

इन्होने उमेश पाल की हत्या पर एक शब्द भी नहीं कहा – गिरिअज सिंह 

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘मैं सुझाव दूंगा कि बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपने कक्ष में पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और डॉन की तस्वीरें लगानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहा था। वोट के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं।’’ सिह ने कहा, ‘‘उन्होंने उमेश पाल की हत्या पर एक शब्द भी नहीं कहा है, वे अब दर्द में क्यों हैं?’’ 

तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ‘अतीक जी’ कहा था 

बता दें कि अतीक और अशरफ की प्रयागराज में हत्या के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक को ‘अतीक जी’ कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘यह अतीक जी की मौत नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में कानून की मौत हुई है।’’ अतीक अहमद (60) और उनके भाई अशरफ की शनिवार रात मीडिया से बातचीत के बीच तीन लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे थे।

ये भी पढ़ें – 

अतीक-अशरफ ने मरने से पहले लिया जिसका नाम, ADG अमिताभ यश ने खोला उसके अपराधों का काला चिट्ठा

पहली बार देश की सीमा से बाहर आसमान में गरजा ‘भारतीय राफेल’, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=1IktFMcF5z0

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिहार सेक्‍शन

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ख़ास ख़बरें

प्रयागराज के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की राज्यपाल की मंजूरी के बाद समय से पहले होगी रिहाई

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की समय से पहले होगी रिहाई!! राज्यपाल की मंजूरी के बाद रिहा करने का आदेश जारी!! जेल में आचरण अच्छा होने

Read More »

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई को पहुंचे प्रयागराज,अधिकारियों के साथ महाकुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे ,

संगम नगरी प्रयागराज आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई, 2024 को अपराह्न 01:05 बजे पहुचे प्रयागराज । तदुपरांत मुख्यमंत्री

Read More »

सीएम योगी डग्गामार वाहनों को लेकर हुए सख्त और कहा बिना परमिट की बसें मिली तो नपेंगे बड़े अफसर

डग्गामार वाहनों को लेकर सीएम योगी हुए सख्त… डग्गामार, बिना परमिट की बसें मिली तो नपेंगे बड़े अफसर… # डग्गामार बसें चलती मिलीं तो नपेंगे

Read More »

ताजातरीन