Search
Close this search box.

मोनेरिको इंडस्ट्रियल एरिया को बचाने की मुहिम हुई तेज, विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से की मुलाकात

Share this post

 

प्रयागराज मे मोनेरिको इंडस्ट्रियल एरिया को बचाने की मुहिम ने तेजी पकड़ लीं है।‌ इस विषय को लेकर शहर के चार विधायकों ने उत्तर प्रदेश सरकार के लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान से मुलाक़ात की।

 

शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई की अगुवाई में विधायक गुरु प्रसाद, विधायक पीयूष रंजन निषाद तथा पूर्व विधायक दीपक पटेल के साथ साथ मोनेरिको इंडस्ट्रियल स्टेट का प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ। पूर्व में मोनेरेको इंडस्ट्रियल इस्टेट तेलियरगंज प्रयागराज का एक प्रतिनिधि मण्डल सांसद केशरी देवी पटेल, शहर उत्तरी के विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी , पूर्व विधायक दीपक पटेल जी के नेतृत्व में भारत सरकार के शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली संसद भवन में मुलाक़ात कर मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी प्रयागराज के वर्तमान प्रबंधन के द्वारा उद्यमियों पर किए जा रहे शोषण के बारे में अवगत करवाया था और अपने ज्ञापन में यह अनुरोध किया था की

उद्योगों को ठीक से निरंतर रूप से चलाने के लिए और उद्योगों के लीज़ का नवीनीकरण तथा उद्योग संचालन की व्यवस्था को नियमित करने हेतू इस उद्योग अस्थान की जिम्मेदारी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश को सौंप दी जाए। विषय को पूर्ण रूप से समझते हुए मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन को स्वीकार किया और यह आश्वस्त किया कि चलते हुई उद्योगों को बंद नहीं किया जा सकता है तथा इस विषय पर वह सकारात्मक निर्णय लेंगे एवं उद्यमियों को निश्चिंत होकर कार्य करने की सलाह दी । प्रतिनिधि मण्डल में मोनेरेको इंडस्ट्रियल इस्टेट तेलियर गंज प्रयागराज के सचिव पंकज गुप्ता , अनिलेश गुप्ता सहित क़रीब 10 सदस्यों ने सहभागिता की*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ख़ास ख़बरें

प्रयागराज के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की राज्यपाल की मंजूरी के बाद समय से पहले होगी रिहाई

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की समय से पहले होगी रिहाई!! राज्यपाल की मंजूरी के बाद रिहा करने का आदेश जारी!! जेल में आचरण अच्छा होने

Read More »

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई को पहुंचे प्रयागराज,अधिकारियों के साथ महाकुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे ,

संगम नगरी प्रयागराज आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई, 2024 को अपराह्न 01:05 बजे पहुचे प्रयागराज । तदुपरांत मुख्यमंत्री

Read More »

सीएम योगी डग्गामार वाहनों को लेकर हुए सख्त और कहा बिना परमिट की बसें मिली तो नपेंगे बड़े अफसर

डग्गामार वाहनों को लेकर सीएम योगी हुए सख्त… डग्गामार, बिना परमिट की बसें मिली तो नपेंगे बड़े अफसर… # डग्गामार बसें चलती मिलीं तो नपेंगे

Read More »

ताजातरीन