Search
Close this search box.

Japan private company ispace spacecraft crashed while trying to land on the moon – जापान की निजी स्पेस कंपनी का अंतरिक्ष यान चांद पर क्रैश, लैंडिंग की कोशिश में हादसे का शिकार

Share this post

जापान की निजी स्पेस कंपनी ‘आईस्पेस’ के स्पेसक्राफ्ट का मॉडल- India TV Hindi
Image Source : CFP
जापान की निजी स्पेस कंपनी ‘आईस्पेस’ के स्पेसक्राफ्ट का मॉडल

जापान की एक कंपनी का अंतरिक्ष यान बुधवार को चंद्रमा पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारण यान से संपर्क टूट गया और उड़ान नियंत्रक यह पता लगाने की कोशिशों में जुटे हैं कि आखिर वहां हुआ क्या। संपर्क टूटने के छह घंटे से अधिक समय बाद तोक्यों की कंपनी ‘आईस्पेस’ ने उस बात की पुष्टि की, जिसका सभी को संदेह था। कंपनी ने कहा कि ऐसी ‘‘उच्च संभावना’’ है कि यान चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह ‘आईस्पेस’ के लिए बेहद निराशाजनक है, क्योंकि वह करीब साढ़े चार महीने से इस मिशन पर काम कर रहा था, जिसका मकसद चंद्रमा की सतह पर एक अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक उतारना था। ऐसा अभी तक केवल तीन देश ही कर पाए हैं। 

चंद्रमा की सतह पर उतरे समय दुर्घटना

‘आईस्पेस’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ताकेशी हकमादा को यान से संपर्क टूट जाने के बाद भी उसके चंद्रमा पर सुरक्षित रूप से उतर जाने की उम्मीद थी। हकमादा जब अंतरिक्ष यान के चंद्रमा पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की घोषणा कर रहे थे, तब वह और उनके सहकर्मी काफी गमगीन नजर आए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘यह माना जा रहा है कि यान चंद्रमा की सतह पर उतरे समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’ अगर यह मिशन सफल होता तो ‘आइस्पेस’ चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाली पहली निजी कंपनी बन जाती। हालांकि, हकमादा ने फिर कोशिश करने का संकल्प किया और कहा कि अगले साल एक यान को चंद्रमा की सतह पर भेजने की दिशा में पहले से ही काम शुरू कर दिया गया है। 

भारत जल्द ही करने वाला है चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण
गौरतलब है कि अभी तक केवल रूस, अमेरिका और चीन की आधिकारिक अंतरिक्ष एजेंसी के यान ही चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर पाए हैं। इज़राइल की एक गैर-लाभकारी संस्था ने 2019 में चंद्रमा की सतह पर एक यान उतारने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी। वहीं इस दिशा में भारत भी अपने कदम बढ़ा रहा है। भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO अपने अगले मून मिशन के तहत चंद्रयान-3 के परीक्षणों में लगी हुई है। ये भारत का तीसरा मून मिशन है। इस अभियान का मकसद चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और रोवर के घूम-घूमकर नमूने जुटाने की क्षमता प्रदर्शित करना है। इसरो इसे जून में प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है। चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) के जरिये चंद्रमा की ओर रवाना किया जाएगा

ये भी पढ़ें-

डीएम की हत्या के दोषी बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ उतरा IAS एसोसिएशन, बिहार सरकार से कही ये बात

अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं जो बाइडेन, 2024 के चुनाव में फिर रेस लगाने का किया ऐलान
 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

प्रयागराज के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की राज्यपाल की मंजूरी के बाद समय से पहले होगी रिहाई

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की समय से पहले होगी रिहाई!! राज्यपाल की मंजूरी के बाद रिहा करने का आदेश जारी!! जेल में आचरण अच्छा होने

Read More »

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई को पहुंचे प्रयागराज,अधिकारियों के साथ महाकुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे ,

संगम नगरी प्रयागराज आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई, 2024 को अपराह्न 01:05 बजे पहुचे प्रयागराज । तदुपरांत मुख्यमंत्री

Read More »

सीएम योगी डग्गामार वाहनों को लेकर हुए सख्त और कहा बिना परमिट की बसें मिली तो नपेंगे बड़े अफसर

डग्गामार वाहनों को लेकर सीएम योगी हुए सख्त… डग्गामार, बिना परमिट की बसें मिली तो नपेंगे बड़े अफसर… # डग्गामार बसें चलती मिलीं तो नपेंगे

Read More »

ताजातरीन